उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कांग्रेस की इस प्रकार की यात्रा महज केवल एक नोटंकी के अलावा कुछ नहीं

देहरादून:  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पर चुटकी लेते हुए कहा,  उनके नेताओं को तो आपस में ही हाथ से हाथ जोड़ने की जरूरत है क्योंकि जनता तो उनसे पहले ही लगातार कई चुनावों में हाथ जोड़ चुकी है। प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में विपिन कैंथोला मीडिया से कहा, सोशल मीडिया प्लेटफार्म में जो एक दूसरे को लेकर भाषाओं की सीमा तक लाँघ जाते हो, जो पिता पुत्र एक दूसरे से प्रश्न करने व जबाब देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हों। जिस पार्टी के नेता एक दूसरे के प्रदर्शन में जाने से कतराते हों, यहां तक कि राष्ट्रीय नेतृत्व तक के लिये गये फैसलों को धता बताने तक भी नहीं चूकते हों, उस पार्टी का हाथ से हाथ जोडने की बात करना हास्यपद है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता कांग्रेस के शासन काल मे किये गए जनविरोधी कार्यों को भलि भांति जानती है, और यह भी जानती है कि उत्तराखंड में कांग्रेस के शासन काल मे किस तरह से भय भ्रष्टाचार पूरे प्रदेश में व्याप्त था, माफिया राज मुख्यमंत्री सचिवालय में अपनी दखल रखता था, अपने चहेतों को लाभ दिलाने के लिए जनता के हितों को दरकिनार करके चहेतों को लाभ दिलाने का काम किया जाता था, कांग्रेस शासन काल के इस वातावरण को प्रदेश वासी भूले नहीं है ।

 

BJP State Spokesperson Bipin Kainthola

कैंथोला ने तंज कसते हुए कहा कि अब कांग्रेस की  इस प्रकार की यात्रा महज केवल एक नोटँकी के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने ने कहा कि उत्तराखंड की जनता के बीच में पहले कांग्रेस अपने आला नेताओं के दिल से दिल तो मिलाने का शुभ कार्य करने का काम तो करें तब जनता के बीच हाथ जोड़ने की बात करें, उन्होंने कहा की उत्तराखंड की जनता अब कांग्रेस की इस प्रकार यात्रा के छलावे में आने वाली नहीं है, क्योकि कांग्रेस के शासन काल के कुकृत्यों को देखकर उत्तराखंड की जनता ने पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में और एक बार फिर से 2022 के विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस  नेताओं से व कांग्रेस पार्टी दोनों से हाथ जोड़कर नमस्कार करके सत्ता से विदा कर चुकी है । इसी तरह आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव हो या 2024 का लोकसभा चुनाव हो, उत्तराखंड की जनता फिर से कांग्रेस पार्टी और उनमें नेताओं को दोनों हाथ जोड़कर विदा करने का मन बना चुकी है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago