देश-विदेश

लुधियाना में बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, आम आदमी पार्टी पर लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप

लुधियाना शहर की पश्चिम सीट के नेताओं से बूथ लिस्ट मांगने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लुधियाना पुलिस कमिश्नर दफ्तर का घेराव करने के लिए पहुंच गए हैं। दूसरी और पुलिस कमिश्नर के दफ्तर के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई है। घेराव से पहले पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर भारतीय जनता पार्टी के नेता जनसभा कर रहे हैं। जिसमें वह पुलिस का विरोध कर रहे हैं कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के बूथ नेताओं से लिस्ट क्यों मांगी। उनका नाम सार्वजनिक किया जाए

भाजपा नेता गुरुदेव शर्मा , प्रवीन बंसल ,जीवन गुप्ता, अनिल सरीन ,रेणू थापर, निर्मल नैयर ने कहा कि आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से घबरा गई है । इसीलिए वह साम, दाम, दंड और भेद की नीति अपनाकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की लिस्ट मांग रही है। यह लोकतंत्र का शर्मनाक दृश्य है। भारतीय जनता पार्टी सहन नहीं करेगी। बता दें कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव (Ludhiana West By-Poll) होना है। गुरप्रीत गोगी की निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। आम आदमी पार्टी ने यहां से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा है। उपचुनाव को लेकर आप सुप्रीमो दूसरी बार लुधियाना पहुंच रहे हैं। मंगलवार को फिरोजपुर रोड स्थित किंग्स विला रिजॉर्ट में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और लुधियाना पश्चिम के विधायक रहे गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई थी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) जसकरण सिंह तेजा ने बताया था कि गोली गुरप्रीत गोगी की कनपटी में लगी थी। उन्होंने बताया कि गोली विधायक की लाइसेंसी पिस्तौल से चली थी। पुलिस ने बताया कि यह 10 जनवरी की देर रात करीब 11:30 बजे की घटना थी।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अगले तीन दिन लुधियाना में रहेंगे। मंगलवार को वह पार्टी कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे। इसमें पार्टी के सभी दिग्गज नेताओं के साथ वालंटिर को बुलाया गया है। इस बैठक में लुधियाना में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। दिग्गज नेताओं से लेकर वालंटियर को चुनाव की रणनीति के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago