मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कोटद्वार में अग्निपथ योजना का शुभारंभ किया, इस दौरान उनके साथ कोटद्वार विधायक एवं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी, सैनिक कल्याण मंत्री मंत्री गणेश जोशी, लैंसडाउन विधायक दलीप सिंह रावत, यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट आदि मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया, इसके बाद सीएम धामी ने अग्निवीर भर्ती की तैयारियों का जायजा लिया।
सीएम धामी ने आज मॉडर्न मोंटेसरी स्कूल में अग्निपथ योजना का शुभारंभ किया, 19 अगस्त से गढ़वाल मंडल के 7 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है, भर्ती प्रक्रिया कोटद्वार के गब्बर सिंह कैंप में होगी, भर्ती प्रक्रिया की मेजबानी कर रहे गढ़वाल राइफल लैंसडाउन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सौजन्य से अग्निवीर भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए लिए निःशुल्क भोजन कैंप का शुभारंभ भी सीएम द्वारा किया गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…