भाजपा आज अपना 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना रही है। इस मौके पर प्रदेशभर में मंडल स्तर तक कार्यक्रम आयेाजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी झंड़ा फहरा कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने कहा 2025 का स्थापना दिवस बहुत ही खास होगा।
उत्तराखंड की 25वीं वर्षगांठ पर विकास से जुड़ी सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार विकास के लिए ठाेस रणनीति बनाकर कार्य कर ही है। साथ ही, विकास कार्यों को पूरा करने के लिए डेडलाइन भी तय की गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सरकार आम आदमी की सरकार बनेगी, घर-घर तक जाने का काम करेगी। बतौर सीएम उत्तराखंड सरकार सेवा का काम करेगी।
जिसमें सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनेंगे। इसके बाद यहीं से कार्यकर्ता शोभायात्रा भी निकालेंगे, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए घंटाघर तक भी पहुंचेगी। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ता भी अपने घरों पर पार्टी झंडा फहरा रहे हैं। उत्तराखंड में लगातार जीत के रथ पर सवार भाजपा, इस आयेाजन के जरिए लोकसभा चुनाव तैयारियों में जुटने का संकेत दे रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…