हरिद्वार:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पांच अप्रैल को धर्मनगरी से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने तैयारी शुरू कर दी है। जनसभा को संबोधित करने से पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कई कार्यक्रम होना है। इसमें मां माया देवी के दर्शन, संतों से संवाद और बूथ कार्यकर्ताओं को भी वह संबोधित करेंगे। आयोजन की तैयारी में जुटे नगर विधायक मदन कौशिक ने बताया कि पार्टी के जिला कमेटी की ओर से सभी को दायित्व सौंपा गया है।
आर्यनगर चौक से ऋषिकुल ग्राउंड तक रोड शो होगा। रोड शो शंकर आश्रम चंद्राचार्य चौक पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए ऋषिकुल पर पहुंचेगा। यहां पर लोकसभा के शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रत्येक विधानसभा और प्रत्येक बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…