देहरादून:- भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष बुधवार को देहरादून पहुंचकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी व संघ नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी और सरकार के संबंध में संघ नेताओं से फीडबैक भी लिया। बृहस्पतिवार को वह भाजपा के पदाधिकारियों और मोर्चों के अध्यक्षों के साथ बैठक लेंगे। देहरादून पहुंचने पर उनका भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व पार्टी के सभी महामंत्रियों व विधायकों ने स्वागत किया। बैठक में संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र और प्रांत प्रचारक शैलेंद्र के साथ ही प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी मौजूद थे। बैठक में संघ के सभी आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में लोकसभा चुनावों की रणनीति पर विशेष तौर पर चर्चा हुई।
बैठक में बीएल संतोष ने केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी। संघ की ओर से भी उन कार्यों और गतिविधियों की जानकारी रखी गई, जो वैचारिक तौर पर भाजपा के लिए उपयोगी हो सकती हैं। माना जा रहा है कि बैठक के बाद संतोष की संघ नेतृत्व से अलग से चर्चा हुई। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष बृहस्पतिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की और मोर्चों के अध्यक्षों की बैठक लेंगे। यह बैठक पूरी तरह से लोकसभा चुनाव में पार्टी और मोर्चों की भूमिका पर होगी। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से दिए गए कार्यक्रमों की कसौटी पर बीएल संतोष संगठन की तैयारियों को परखेंगे। वह यह जानकारी भी लेंगे कि अगले 100 दिनों में पार्टी की मजबूती के लिए नेतृत्व के पास क्या कार्ययोजना है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…