राष्ट्रीय

बारिश के बाद बंगलूरू की सड़कों पर नावों का सामना, नागरिकों की नाराजगी

बंगलूरू:-  भारत की सिलिकॉन वैली, बंगलूरू की सड़कों पर नाव चल रही है। दरअसल बीती रात हुई भारी बारिश के चलते शहर भर में जलभराव की स्थिति बन गई है। कई सड़कें जलभराव की वजह से बंद हैं और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने सड़कों पर नौकाएं उतार दी हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी कुछ कहा जा रहा है और लोग खराब आधारभूत ढांचे को लेकर प्रशासन पर नाराजगी निकाल रहे हैं।

भारी बारिश के चलते बंगलूरू की कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे यातायात और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस के उत्तर पूर्वी क्षेत्र के एसीपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लोगों को कोगिलु जंक्शन से आईएएफ की तरफ जाने वाली सड़क के बंद होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ‘जलभराव के चलते सड़क बंद है और वहां राहत और बचाव कार्य चल रहा है।’ सोमवार को बंगलूरू में 56 वर्षीय महिला की खुले मेनहॉल में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल महिला अपने पति के साथ स्कूटर पर सवार होकर जा रही थी, इसी दौरान एक वाहन ने उनके स्कूटर में टक्कर मार दी और टक्कर लगने से महिला खुले मेनहॉल में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बंगलूरू ग्रामीण इलाके में आज सुबह तक 176 एमएम बारिश हो चुकी है। वहीं बंगलूरू शहरी इलाके में 157 एमएम बारिश हुई है। बारिश के चलते शहर में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसे लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की और बृहत बंगलूरू महानगर पालिका और राज्य सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की। लोगों ने शहर के आधारभूत ढांचे पर सवाल खड़े किए। भारी बारिश के चलते बंगलूरू में उड़ान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। सोमवार रात को 20 से ज्यादा उड़ान सेवाओं में देरी हुई। दिल्ली से जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट और इंडिगो की चार उड़ान सेवाओं को भारी बारिश के चलते चेन्नई डायवर्ट किया गया। वहीं भारी बारिश और जलभराव के चलते शहर के स्कूल बंद रखे गए हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago