वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र से लापता हुई आठ वर्षीय दिव्यांग बालिका का शव बुधवार की सुबह बोरे में बहादुरपुर के प्राथमिक विद्यालय के पास फेंका मिला। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पाकर रामनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
रामनगर थाने के सूजाबाद क्षेत्र के कामिल शहीद मजार के पास रहने वाले एक शख्स की दिव्यांग बेटी मंगलवार की शाम सात बजे से लापता थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम सात बजे उसकी बेटी घर से सामान लेने दुकान गई थी। उसके बाद वह घर नहीं आई। काफी खोजबीन की गई और पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। बुधवार की सुबह पता लगा कि उसकी बेटी का शव बहादुरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास बोरे में भर कर फेंका हुआ है।
इस संबंध में रामनगर थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम की फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया है। सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…