उत्तराखण्ड

लापता बुजुर्ग का शव मिला, 20 घंटे के बाद वनकर्मियों ने बाघ के हमले की पुष्टि की

रामनगर वन प्रभाग के क्यारी गांव से सटे जंगल में एक बाघ ने बुजुर्ग की जान ले ली। बृहस्पतिवार शाम से लापता बुजुर्ग की तलाश की जा रही थी। वन कर्मियों को 20 घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद उनका शव घटनास्थल से छह किलोमीटर दूर मिला। गांव में ही पोस्टमार्टम किया गया। उसके बाद पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बृहस्पतिवार को जंगल में घास लेने गए क्यारी गांव निवासी पत्रकार दीप बेलवाल के पिता भुवन चंद्र बेलवाल (60 वर्ष) को बाघ ने अपना निवाला बनाया। लापता होने के बीच उन पर बाघ का हमला होने की आशंका के बीच बृहस्पतिवार शाम ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। रात में अभियान रोक दिया गया था। शुक्रवार सुबह सात बजे वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से फिर से सर्च अभियान चलाया। घटना स्थल से करीब छह किलोमीटर दूर पहाड़ी पर भुवन चंद्र का शव बरामद हो गया।

उसी वक्त बाघ शव से कुछ दूर पर ही था, लिहाजा वन विभाग और ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे भगाया। सुबह नौ बजे बरामद शव को गांव तक ले जाने में डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय लगा। शव लाए जाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और परिजनों के आग्रह पर गांव में ही पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दोपहर बाद परिजनों ने कोसी बैराज स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया।

खून के निशान देखकर शव तक पहुंचे
सर्च अभियान के दौरान मौके पर खून से सने कपड़े और मोबाइल फोन मिलने पर बृहस्पतिवार शाम को ही बुजुर्ग के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की जाने लगी थी। शुक्रवार सुबह सर्च अभियान के दौरान बुजुर्ग का अधखाया शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने हल्का आक्रोश जताया, लेकिन वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। मौके पर पश्चिमी वृत्त के वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव, डीएफओ दिगांथ नायक, एसडीओ कामिनी आर्य, एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पांडे, रेंजर ललित जोशी सहित वन विभाग की टीम मौजूद रही।

गांव के पास चार ट्रैप कैमरे लगा दिए गए हैं। बाघ को रेस्क्यू किया जाएगा। ग्रामीण अकेले जंगल नहीं जाएं। मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। दिगांथ नायक, डीएफओ रामनगर वन प्रभाग

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago