देश-विदेश

बॉडी बिल्डर पवनप्रीत सिंह का निधन, लाइव होकर सल्फास पीने के बाद चंडीगढ़ अस्पताल में मौत

प्रसिद्ध बॉडी बिल्डर और बाउंसर पवनप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर सल्फास पी लिया, जिसके बाद रविवार तड़के 2 बजे चंडीगढ़ के 32 सेक्टर स्थित सरकारी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से उनके प्रशंसकों और गांववासियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

पवनप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से एक युवती के साथ प्रेम संबंध में थे और दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। लेकिन 2023 में नशा तस्करी के मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद प्रेमिका और उसके परिवार ने उनसे नाता तोड़ लिया। जेल से जमानत पर छूटने के बाद पवनप्रीत ने युवती से शादी करने का प्रयास किया, लेकिन युवती और उसके परिवार ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। 27 मार्च को पवनप्रीत अपने परिवार के साथ शादी का प्रस्ताव लेकर युवती के घर गया, लेकिन वहां से उसे निराशा हाथ लगी। शनिवार सुबह वह फिर से युवती के घर के बाहर पहुंचा, लेकिन उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। इस आघात से व्यथित होकर पवनप्रीत ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर सल्फास पी लिया। लाइव वीडियो में पवनप्रीत सिंह ने कहा कि कोई किसी को प्यार मत करना, मैंने किया था और आज मुझे मरना पड़ रहा है। अलविदा। इस दौरान उन्होंने युवती के साथ अपनी तस्वीरें और कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा कर दिए।

घटना के तुरंत बाद गांव के युवा सरपंच ने साहस दिखाते हुए पवनप्रीत को कस्बा सुधार के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से हालत बिगड़ने पर उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जब लुधियाना में भी उनकी हालत और खराब हो गई तो परिजन उन्हें चंडीगढ़ ले गए, जहां रविवार तड़के 2 बजे उनकी मौत हो गई। थाना सुधार के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि 27 मार्च को युवती के परिवार ने पवनप्रीत के खिलाफ परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच चल रही थी। अब सोशल मीडिया पर जारी वीडियो और तस्वीरों की भी जांच की जा रही है। पवनप्रीत के शव को उनके पैतृक गांव मुल्लांपुर लाया गया है। उनके प्रशंसकों और समर्थकों में रोष देखा जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने किसी भी संभावित हंगामे को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

पवनप्रीत सिंह सिर्फ बॉडी बिल्डर और बाउंसर ही नहीं, बल्कि सभी राजनीतिक दलों के नेताओं का चहेता भी था। वह अकसर बड़ी रैलियों में सैकड़ों युवाओं को ले जाया करता था। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके गांव और आसपास के इलाकों में युवाओं की बड़ी संख्या उनके समर्थन में जुट रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago