उत्तराखण्ड

देहरादून पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, मसूरी में लगभग 15 दिन तक चलेगी शूटिंग

देहरादून:-  बुधवार दोपहर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार विशेष चाटर्ड विमान में करीब डेढ़ बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। उस समय एयरपोर्ट पर कोई फ्लाइट गतिविधि नहीं थी। जिस कारण एयरपोर्ट पर कोई खास भीड़ नहीं दिखी। चाटर्ड प्लेन से अक्षय कुमार के साथ उनके कुछ अन्य लोग भी उतरे।

अक्षय कुमार एयरपोर्ट पर बड़े आराम से दिखे। एक प्रशंसक उनके पास फोटो के लिए आया तो उन्होंने भी प्रशंसक को निराश नहीं किया। इसके बाद सभी एयरपोर्ट पर पहले से कार में बैठकर एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भीड़ न होने के कारण अभिनेता आरामदायक तरीके से एयरपोर्ट से रवाना हो गए।

गुरुवार से देहरादून और मसूरी की खूबसूरत वादियों में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। धर्मा प्रोडेक्शन की इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अभिनेता आर माधवन, अभिनेत्री अनन्या पांडे और चित्रांगना सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले फरवरी में फिल्म कठपुतली की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार देहरादून आए थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago