देश-विदेश

दरभंगा हाउस में स्कॉर्पियो गाड़ी पर बम से हमला, गाड़ी हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त

बिहार:-  बिहार की राजधानी पटना का दरभंगा हाउस एक बार फिर सुर्खियों में आ गया, जब परिसर में बम धमाके से अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि परिसर में मौजूद छात्र और स्थानीय लोग सहम गए और इधर-उधर भागने लगे। यह घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित दरभंगा हाउस परिसर की है, जहां संस्कृति विभाग के एचओडी प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण की स्कॉर्पियो गाड़ी पर बम फेंककर हमला किया गया। इस हमले में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के वक्त प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण गाड़ी में मौजूद नहीं थे, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि हमले में एक युवक शामिल था, जिसने बैग से बम निकालकर गाड़ी पर फेंका और फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, यह हमला आपसी वर्चस्व को लेकर किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके से जली हुई सुतली बरामद की है, जो बम बनाने में इस्तेमाल की गई थी।

बम धमाके की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस और टाउन एएसपी दीक्षा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद दरभंगा हाउस परिसर में दहशत का माहौल है। छात्र सहमे हुए हैं और प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

एएसपी टाउन दीक्षा ने बताया कि यह घटना आपसी वर्चस्व को लेकर की गई है और पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस लगातार संदिग्धों की तलाश कर रही है और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago