देश-विदेश

बॉम्बे हाईकोर्ट ने चहल और धनश्री की तलाक याचिका पर 20 मार्च तक फैसला करने का दिया निर्देश

बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी अलग रह रही पत्नी धनश्री वर्मा को तलाक के समय छह महीने की कूलिंग पीरियड से छूट देने की याचिका को मंजूरी दे दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने पारिवारिक अदालत को चहल और धनश्री की तलाक याचिका पर 20 मार्च तक फैसला करने का निर्देश दिया है। चहल और धनश्री ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से दोनों अलग रह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने इस साल आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। इसके साथ ही उन्होंने छह महीने की अनिवार्य कूलिंग पीडियड माफ करने की मांग भी की थी। हालांकि, पारिवारिक अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। हालांकि, अब हाई कोर्ट ने इस फैसले को पलट दिया है, जिससे तलाक की प्रक्रिया जल्द पूरी होने का रास्ता साफ हो गया है। पिछले कुछ महीनों में दोनों के अलग-अलग रहने की खबरों ने तूल पकड़ा था। हालांकि, दोनों में अनबन होने की वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। हाल ही में हुए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में चहल आरजे महवश के साथ दुबई में मैच देखते दिखे थे। दोनों साथ बैठे नजर आए थे। धनश्री से तलाक की अटकलों के बीच दोनों के साथ दिखने से चर्चा का माहौल गर्म हो गया था। ये दोनों पहले भी एक बार डिनर पर साथ दिख चुके हैं।

पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे चहल ने धनश्री के साथ अपनी तस्वीरें हटा ली थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे चहल और धनश्री के बीच तलाक की खबरों को बल मिला। तलाक की खबरों के बीच कई बार चहल और धनश्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये फैंस को संकेत दिए हैं और अपनी भावनाएं स्पष्ट की हैं। धनश्री कई मौकों पर स्टेडियम में मैच देखने आई हैं, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में चहल को इस तरह किसी अन्य लड़की के साथ मैच देखने के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चहल और महवश की फोटो वायरल होने के बाद धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें लिखा, ‘हमेशा महिलाओं को दोष देने का चलन रहा है।’

हाल ही में चहल और धनश्री दोनों ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट भी किया था। ऐसा माना जा रहा है कि यह उस दिन का पोस्ट है जब दोनों ने याचिका दायर की थी। चहल और धनश्री दोनों ने भगवान को धन्यवाद दिया था। चहल ने लिखा था, ‘भगवान ने मेरी अनगिनत बार रक्षा की है। इसलिए मैं केवल उसी समय की कल्पना कर सकता हूं जब भगवान ने मुझे बचाया और उस बारे में मुझे पता भी नहीं है। धन्यवाद भगवान! हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए। उस वक्त के लिए भी, जिसके बारे में मैं नहीं जानता। Amen!’

धनश्री ने भी मैसेज शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘तनावग्रस्त से अब धन्य होने तक। क्या यह आश्चर्यजनक नहीं है कि कैसे भगवान हमारी चिंताओं को आशीर्वाद में बदल सकता है? यदि आपकिसी चीज के बारे में सोच रहे हैं तो जान लें कि आपके पास एक विकल्प है। आप या तो चिंता कर सकते हैं या आप यह सब भगवान पर छोड़ सकते हैं। हर चीज के बारे में प्रार्थना करना चुन सकते हैं। इस चीज पर विश्वास कर सकते हैं कि परमेश्वर आपकी भलाई के लिए ही काम करता है।’

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago