उत्तराखण्ड

सनातन धर्म का पर्याय है ब्राह्मण समाज : ओ पी वशिष्ठ

देहरादून:  नगर की एक दर्जन ब्राह्मण संस्थाओं के संयुक्त मंच ब्राह्मण समाज महासंघ की बंजारावाला में हुई मासिक बैठक में महासंघ के संरक्षक पंडित ओ.पी. वशिष्ठ ने कुछ सनातन विरोधियों द्वारा विदेशी ताकतों के इशारे पर चलाए जा रहे धर्मांतरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश में हिंदू धर्मावलंबियों का प्रतिशत घटकर 70 प्रतिशत रह गया है।

देश को राजनेता वोट की तुष्टिकरण के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति, अगड़े, पिछड़ों बांट कर देश को तोड़ने में लगे हैं। इस अभियान में सनातन धर्म के पर्याय ब्राह्मण समाज को निशाने पर लिए हुए हैं। निरंतर हर क्षेत्र में ब्राह्मण समाज को बाहर करने की साजिश जारी हैं। ऐसी दशा में ब्राह्मणों को देश में अपनी राजनीतिक पार्टी के गठन का निर्णय लेना पड़ रहा है।

हाल ही में गलोबल ब्राह्मण हेल्प डेस्क के संस्थापक गिरिप्रसाद शर्मा द्वारा हैदराबाद के ब्राह्मण भवन में नई राजनीतिक पार्टी “भारतीय समाज पार्टी” लांच की गई है, जो आंध्रा व तेलंगाना के ब्राह्मणों के हितों को सुरक्षित करने की दिशा में चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। देश भर के ब्राह्मणों के साथ उत्तराखंड के ब्राह्मण समाज महासंघ का नैतिक समर्थन रहेगा।

बैठक में महासंघ के सभी घटक दलो ने नए ब्राह्मण राजनेतिक संगठन (बसपा) का स्वागत किया तथा तेलंगाना के ब्राह्मणों के इस प्रयास की सराहना की।

महासंघ के महामंत्री शशि शर्मा ने ब्राह्मणों को अपनी पहचान कायम करने पर बल देते हुए कहा कि हमें अपने समाज के प्रति दायित्वों का बोध होना चाहिए। आज सनातन को बचाने के लिए फिर से ब्राह्मण समाज पर दायित्व खड़ा हो गया है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर मतांतरण करने वालों को कड़ा जवाब देना पड़ेगा।  वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित थानेश्वर उपाध्याय ने जन्म दिन, मैरिज एनवरसरी आदि में पाश्चात्य संस्कृति से अपने परिवार व बच्चों  को बचाने की अपील की।

वरिष्ठ ब्राह्मण नेता पंडित सोमदत्त शर्मा ने कहा कि आज एकता व संख्याबल से ही अपने अधिकारों को हासिल कर सकते हैं। झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।  बैठक की अध्यक्षता पंडित थानेश्वर उपाध्याय ने तथा संचालन डॉ. वी डी शर्मा ने किया।

बैठक में विभिन्न घटक संगठनों के  प्रतिनिधियों सर्वश्री अरुण कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, हरिकृष्ण शर्मा, बी एम शर्मा, उदयभान शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सूर्यप्रकाश भट्ट, राजेंद्र व्यास, मनमोहन शर्मा, रूपचंद शर्मा, रामप्रसाद उपाध्याय, पुरुषोत्तम गौतम आदि उपस्थित थे। बैठक में महासंघ के विभिन्न प्रकोष्टों के गठन के संकल्प व शांतिपाठ के साथ बैठक का समापन हुआ।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago