देहरादून:- उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से देहरादून में होगा। कितने दिनों का सत्र होगा, अभी तय नहीं हुआ है। धामी सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश करेगी। विधानसभा सचिवालय ने भी सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब तक विधायकों से 250 से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं। संबंधित विभागों के माध्यम से प्रश्नों के जवाब तैयार कराए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने इस बार बजट सत्र देहरादून में कराने का निर्णय लिया है।
पक्ष-विपक्ष के 40 विधायकों ने सत्र को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के बजाय देहरादून में कराने की मांग रखी थी। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन संचालित करने के लिए एजेंडा तय किया जाएगा। प्रदेश सरकार आम बजट कब पेश करेगी, यह कार्यमंत्रणा में तय किया जाएगा। वहीं, सत्र के लिए विधायकों से प्रश्न आने शुरू हो गए हैं। विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया, 26 फरवरी से बजट सत्र आहूत होगा। राजभवन से भी शीघ्र ही सत्र की अधिसूचना जारी की जाएगी। कहा, सत्र को लेकर तैयारियां पूरी हैं। शीघ्र ही सत्र के दौरान सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप से दिया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…