देहरादून: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन 13 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर बीते दिन राजभवन से हरी झंडी मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र के सिलसिले में अधिसूचना जारी कर दी। वहीं विधायकों ने सत्र के लिए अब 560 प्रश्न लगाए हैं। राज्य मंत्रिमंडल की हाल में हुई बैठक में गैरसैंण में होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के लिए 13 से 18 मार्च की अवधि तय की थी। सरकार की ओर से मिले इससे संबंधित प्रस्ताव को विधानसभा ने राजभवन को भेजा था।
वहां से स्वीकृति मिलने के बाद शुक्रवार को सत्र के आयोजन की अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही विधानसभा सचिवालय ने सत्र के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। गैरसैंण में विधानसभा भवन के सभामंडप में साउंड सिस्टम को ठीक करने का कार्य चल रहा है तो अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। शीघ्र ही सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य विषयों को लेकर बैठकें होंगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…