उत्तराखण्ड

आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई करने वाला बजट: महाराज

देहरादून:-  प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 48.21 लाख करोड़ रुपए के आम बजट को विकसित भारत के लक्ष्य को साधने, नये अवसरों को सृजित करने और उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई की चिंता करने वाला बजट बताया है।  प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के 48.21 लाख करोड़ रुपए के आम बजट को विकसित भारत के लक्ष्य को साधने, नये अवसरों को सृजित करने और उत्तराखंड में आये दिन आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई करने वाला बजट बताते हुए कहा कि यह बजट 2027 भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

यह बजट वर्तमान चुनौतियों से निपटने के साथ-साथ अगले 5 वर्षों में भावी भारत की प्रगति की एक झलक भी दिखाता है। यह बजट शिक्षा, रोजगार युवाओं के कौशल विकास, स्वास्थ्य, शहरी एवं ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, गरीबी उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, युवाओं, उद्योगों और किसानों की समृद्धि के साथ-साथ देश की सुरक्षा की चिंता करने वाला बजट है।

महाराज ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट देश में नवाचार, शोध एवं विकास को बढ़ावा देने के अलावा देश के करोड़ों युवाओं के सपनों को इंटर्नशिप का अवसर देकर साकार करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट में उत्तराखंड को पिछले वर्ष आपदाओं से हुए नुक्सान की भरपाई के लिए विशेष सहायता पैकेज देने की घोषणा की गई है। जिसके तहत इस बजट में 86 करोड़ की प्रारंभिक धनराशि दिये जाने का प्रावधान किया गया है। इस बार केंद्रीय बजट से हमें 2,217 करोड रुपए की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी। प्रदेश में 475 गांव और बसावटों तक सड़क पहुंचाने का लक्ष्य सुनिश्चित किया गया है। 250 से अधिक आबादी वाले गांव योजना के तहत सड़कों से जुड़ेंगे। सरकार क बजट से राज्य में पंचायत का सशक्तिकरण होने के साथ-साथ सड़कों का भी विस्तार होगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago