झारखंड

बजट पर होगी चर्चा: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज, 1 अगस्त से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सदन को संबोधित करते हुए सत्र की रूपरेखा साझा की।

1 से 7 अगस्त तक चलेगा सत्र, 5 कार्य दिवस निर्धारित

स्पीकर ने बताया कि मानसून सत्र 1 से 7 अगस्त तक आहूत किया गया है, जिसमें कुल पांच कार्य दिवस होंगे। 4 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा।

सभापति और सचेतकों की नियुक्ति

मानसून सत्र के लिए विधायक स्टीफन मरांडी, सी.पी. सिंह, निरल पूर्ति, रामचंद्र सिंह और नीरा यादव को सभापति के रूप में नामित किया गया है।

वहीं, भाजपा विधायक नवीन जायसवाल को पार्टी का मुख्य सचेतक, तथा राज सिंहा और नागेंद्र महतो को सचेतक के रूप में विधानसभा अध्यक्ष ने मान्यता प्रदान की है।

बजट सत्र में दिए गए आश्वासनों पर एटीआर पेश

संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बजट सत्र के दौरान सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों पर आधारित Action Taken Report (एटीआर) सदन के समक्ष प्रस्तुत किया।

दिवंगत महानुभावों को श्रद्धांजलि

बजट सत्र से अब तक जिन प्रतिष्ठित व्यक्तियों का निधन हुआ है, उनके सम्मान में सदन में शोक संदेश प्रस्तुत किया गया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

सत्र के पहले दिन की कार्यवाही को सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago