अब उत्तराखंड के जसपुर के अंतर्गत सरकारी भूमि तथा तालाबों, चक मार्गो ,नाले आदि से अतिक्रमण हटाए जाने के लिए अतिक्रमणकारियों को एसडीएम द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे और जिन अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण को नहीं हटाया गया है उन स्थानों पर अभियान चलाते हुए मौके पर जाकर अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।
उच्च न्यायालय द्वारा तहसील क्षेत्र में गांव के तालाबों से अतिक्रमण हटाकर उन्हें मूल रूप में लाने के आदेश पारित किए गए थे। जिसमें सबसे पहले शुरुआत जसपुर के गांव रामनगर वन से की गई। वहीं एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने कहा कि अतिक्रमणकारियों को 10 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के नोटिस पहले ही दे दिए गए थे लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा स्वयं अतिक्रमण को नहीं हटाया गया।
एसडीएम ने कहा कि अभियान के तहत 1 जून से प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की शुरुआत रामनगर वन से की गई जहां 15 परिवारों द्वारा अतिक्रमण किया गया था जिन्हें पूर्व में नोटिस भी जारी किया गया था जहां कार्यवाही की गई और अतिक्रमण हटाया गया। उन्होंने कहा कि जसपुर क्षेत्र में 148 घरों को चिन्हित किया गया है जहां नोटिस जारी कर आगे की कार्यवाही जारी रहेगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…