देहरादून: भू-धंसाव के चलते जोशीमठ में हालात लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। जीएमवीएन का जो गेस्ट हाउस यहां आने वाले वैज्ञानिकों को ठिकाना बना था, बुधवार को उसमें भी दरारें आने से हडकंप मच गया। आज गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस का जेसीबी की मदद से तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं आम जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत भूधंंसाव के कारण दो अन्य क्षतिग्रस्त होटल कामेट एवं होटल स्नोक्रेस्ट को खाली कराया गया है।
लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले को दरारें बढ़ने के कारण रविवार को असुरक्षित घोषित कर खाली करा दिया गया था। इसके बाद यह भवन एक तरफ झुकने लगा, जिसको देखते हुए मंगलवार को शासन ने इसे विघटित करने का आदेश दिया। बुधवार को यह कार्य शुरू हो गया। सीबीआरआइ के विज्ञानियों की देखरेख में हो रही डिस्मेंटलिंग में पहले दिन यहां खिड़की-दरवाजे और उनकी चौखट हटाई गई। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे में भवन में दरारों के साथ झुकाव बढ़ा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…