उत्तराखण्ड

बस दुर्घटना, अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर बस पलटी, चार यात्री गंभीर घायल

अल्मोड़ा;- अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर रविवार को चौंसली के पास केमू की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। जिनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी में भर्ती कराया गया है।  जानकारी के अनुसार, केमू कंपनी की बस संख्या यूके-04 पीए-1011 बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे बस चौंसली के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने शेर सिंह पुत्र प्रताप सिंह के मकान के शौचालय से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त वाहन में करीब 25 से 30 सवारियां मौजूद थीं। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई और वह बस से बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। हादसा होते ही आसपास के लाेग मदद को दौड़े और यात्रियों को वाहन से बाहर निकाला।

हादसे में बस में सवार बीना पांडे (47) पत्नी सुरेश चंद्र निवासी कटघरिया हल्द्वानी, अनीता बजाज (59) पत्नी स्व. राजकुमार निवासी न्यू कॉलोनी भ्यारखोला अल्मोड़ा, विनीता भाकुनी (26) पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम सुनोली ताकुला व रेखा (29) पत्नी मदन लाल निवासी दिनेशपुर, रूद्रपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि राम (12) पुत्र मदन लाल, निवासी दिनेशपुर, रूद्रपुर, लता आर्य (20) पुत्री सुरेश राम आर्य निवासी ग्राम सुनोली ताकुला व परिचालक दरबान सिंह (40)  पुत्र हयात सिंह घायल हो गए। आनन फानन में सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।

चौंसली में हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी विनीत तोमर और एसएसपी देवेंद्र पींचा भी मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने घायलों का हाल जाना और अन्य यात्रियों से बातचीत कर हादसे के बारे में जानकारी ली। डीएम ने घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए किए तत्काल जेसीबी मशीन मंगाकर मार्ग को सुचारू किया जाए। चौंसली में हुए बस हादसे के बाद अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर जाम लग गया। दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्री करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे। डीएम तोमर के निर्देश के बाद मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई गई और बस को मार्ग से हटाकर आवागमन शुरु करवाया गया। जिसके बाद यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago