देहरादून:- आज अचनाक से एक बस ड्राइवर की तबीयत खराब होने की वजह से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत ये रही कि इसमें मौजूद 20 सवारियों को कोई गंभीर चोटें नहीं आई। इस हादसे में एक यात्री को हल्की चोटें आई थी, जिसे एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आज सुबह करीब 4:45 पर 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से क्लेमेनटाउन थाने में सूचना आई कि एक रोडवेज बस का एक्सीडेंट हो गया है। पुलिस बल मौके पर भेजा गया तो पाया कि एक बस नाली पर चढ़ गई थी। चंद्रबदनी चौक मारुति सुजुकी शोरूम के सामने रोड की दूसरी साइड उत्तर प्रदेश परिवहन की बस, जो आईएसबीटी से दिल्ली जा रही थी, दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
यूपी रोडवेज की इस बस को 40 साल के राहुल नाम का ड्राइवर चला रहा था। मौके पर मौजूद लोगों और कंडक्टर ने बताया कि ड्राइवर की अचानक तबीयत खराब होने से बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे नाली के ऊपर चढ़ गई। बस में लगभग 20 सवारियां मौजूद थी। लोगों ने बताया कि इस हादसे में एक यात्री और बस चालक को चोटें आई थी। इस दोनों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से इंद्रेश हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां इन दोनों का इलाज जारी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…