उत्तराखंड:- हनुमान चट्टी से ढाई किलोमीटर आगे बेनाकुली के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। बताया जा रहा है बस में 24 लोग सवार थे। सूचना पर चौकी हनुमान चट्टी/कोतवाली श्री बद्रीनाथ से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 23 मई को 5:30 डीसीआर के माध्यम से कोतवाली श्री बद्रीनाथ सूचना मिली कि हनुमान चट्टी से ढाई किलोमीटर आगे बेनाकुली के पास वाहन संख्या UK-08-PA-1335 (महिंद्रा मिनी बस) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई है। सूचना पर चौकी हनुमान चट्टी/कोतवाली श्री बद्रीनाथ से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो पता चला कि बस में 24 लोग सवार थे जो उड़ीसा के रहने वाले हैं। वे श्री बद्रीनाथ से दर्शन कर वापस जा रहे थे। दुर्घटना में एक महिला जोशना को हल्की-फुल्की चोटे आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर भेज दिया गया है। बाकि सभी यात्री ठीक हैं। जिन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…