बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसा हुआ है। बुधवार सुबह कांटी थाना क्षेत्र स्थित स्कूल जा रही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। ड्राइवर जब तक बस पर काबू पाता तब तक बस पलट गई। इस दुर्घटना में लगभग 32 बच्चे घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के समय मौके पर अफरातफरी मच गई, जिससे स्थानीय लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर मोतीपुर थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायल बच्चों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में मदद की। यह घटना मोतीपुर नरियार नवादा मन एनएच 28 पर हुई है।
मोतीपुर थाना के एसएचओ राजन पांडे ने बताया कि बस की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने पुष्टि की कि बस में सवार सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है और किसी की हालत गंभीर नहीं है। घटना के बाद बस को एनएच से क्रेन की मदद से हटाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य में सक्रियता दिखाई, और एम्बुलेंस तथा NHAI की सहायता से सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…