फतेहपुर जिले में कल्यानपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें दिल्ली से प्रयागराज जा रहे यात्रियों की ट्रैवलर बस पीछे से डंपर में घुस गई। हादसा सुबह पांच बजे बक्सर रोड पर हुआ है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 12 गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैवलर बस को सड़क किनारे हटवाया है। वहीं, तीन शव पीएचसी गोपालगंज में रखे गए हैं। एक की सदर अस्पताल में मौत हुई है। जानकारी के अनुसार, ट्रैवलर सवार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और दिल्ली से प्रयागराज जा रहे थे।
मृतकों में ये हैं शामिल
हादसे के मृतकों में ट्रैवलर बस चालक विवेक कुमार (26)] प्रेमकांत झा (50), दिगंबर झा (70) और विमल झा शामिल हैं। वहीं, पीएचसी गोपालगंज में घायल रुक्मणी देवी (35) पत्नी दमन कुमार चौधरी, दमन कुमार (40), अनूप कुमार झा (55) अनुज झा (52) का इलाज चल रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…