देहरादून :- देहरादून के विकासनगर में बाढ़वाला-जुड्डो मोटर मार्ग पर चारधाम जा रहे यूपी के यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित हो गई और पैराफिट तोड़कर खाई में लटक गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने सभी को बस के पिछली इमरजेंसी खिड़की से बाहर निकाला। एक क्रैन और दो जेसीबी की मदद से खाई में लटकी बस को बाहर निकाला जा सका। सभी यात्री सुरक्षित हैं। जिन्हें वहीं एक होटल में ठहराया गया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह बस ऋषिकेश से यमुनोत्री के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि शाम करीब साढ़े चार बजे चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पैराफिट को तोड़कर खाई में लटक गई। सूचना मिलते ही आस-पास के लोग और चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन गुसाई के नेतृत्व में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पिछड़ी इमरजेंसी खिड़की से यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला गया। उनका सारा सामान भी सुरक्षित बाहर निकाला गया।
कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि वाहन में चालक और परिचालक के अलावा कुल 42 यात्री सवार थे। जिनमें से दो मथुरा और शेष गौंडा के रहने वाले थे। यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को उन्हें आगे के लिए रवाना किया जाएगा।
उत्तराखंड पुलिस में तैनात सिपाही त्रेपन छुट्टी पर थे। वह निकट के गांव बाढ़वाला के रहने वाले हैं। जैसे ही उन्हें चौकी प्रभारी ने फोन पर हादसे की जानकारी दी गई, वह बिना देरी कर घटना स्थल पर पहुंच गए और राहत बचाव कार्य में जुट गए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…