निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड, केरल और ओडिशा की एक-एक सीट के लिए 31 मई को उपचुनाव कराने की घोषणा की है। उत्तराखंड के चंपावत सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव लड़ने की संभावना है क्योंकि उनके पद पर बने रहने के लिए यह संवैधानिक आवश्यकता है। इसके अलावा, आयोग ने ओडिशा की ब्रजराजनगर और केरल में थ्रीक्काकारा विधानसभा सीटों पर भी उसी तारीख को उपचुनाव कराये जाने की घोषणा की, निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि मतगणना तीन जून को होगी।
11 मई को नामांकन की अंतिम तारीख
तीनों सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया चार मई को शुरू होगी, जब अधिसूचना जारी की जाएगी. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 11 मई होगी। चंपावत से विधायक कैलाश चंद्र गहतोरी ने हाल में इस्तीफा दे दिया था और व्यापक रूप से यह माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री धामी वहां से उपचुनाव लड़ेंगे। वह हाल में हुए विधानसभा चुनाव में हार गये थे, हालांकि इसके बावजूद पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी को ही सीएम बनाने का फैसला किया। उत्तराखंड में हुए चुनाव में बीजेपी को 70 में से 48 सीटों पर कब्जा जमाया था लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से हार गए थे। इस बार के चुनाव में भी उत्तराखंड से कोई पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव नहीं जीत सके. आमतौर पर उत्तराखंड में सीएम चुनाव हार जाते हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…