देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्यहित से जुड़े तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बैठक में हरिद्वार कुंभ मेला 2025 की तैयारियों, शिक्षा विभाग की सेवा नियमावली, और ई-स्टैंप प्रणाली से संबंधित फैसले लिए गए।
कैबिनेट ने आगामी हरिद्वार कुंभ मेला 2025 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए 82 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी दी है। ये नियुक्तियाँ मेले के सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन में सहायक होंगी।
बैठक में शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य पद के लिए सेवा नियमावली में संशोधन को भी मंजूरी दी गई है। इससे पदोन्नति, तैनाती और योग्यता से जुड़ी प्रक्रिया में पारदर्शिता और स्पष्टता सुनिश्चित होगी।
राज्य में ई-स्टैंप व्यवस्था को सरल, प्रभावी और जन-सुलभ बनाने के लिए इसमें बदलाव को स्वीकृति दी गई है। अब स्टैंप की खरीद प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से और अधिक सुगम हो सकेगी, जिससे न केवल जनता को सुविधा मिलेगी, बल्कि राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता भी आएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…