उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में कैबिनेट की बैठक आज 4 बजे, कई मुद्दों पर लगेगी कैबिनेट की मुहर

देहरादून:-  उत्तराखंड में आज कैबिनेट की बैठक  श्याम 4 बजे होगी। इस कैबिनेट बैठक में राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मुहर लग सकती है, कैबिनेट बैठक में चारधाम यात्रा को देखते हुए पर्यटन और तीर्थाटन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है।  राज्य में हैंप नीति भी लंबे समय से बहुप्रतीक्षित है, लिहाजा, इस नीति को भी मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जा सकता है। राज्य में हैम्प नीति लागू है, लेकिन, इसमें मेडिकल कैनेपीज के रूप में नीति को नए रूप में लाया जा रहा है, इससे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में इसके लिए नीति लाई गई थी, लेकिन, उस दौरान इसे केवल उद्योग क्षेत्र के लिए ही लाया गया था, दूसरी तरफ जेल नियमावली भी बहुत समय से पेंडिंग है, अब माना जा रहा है कि आगामी कैबिनेट की बैठक में इसको लाया जा सकता है।

जेल नियमावली बनकर तैयार हो चुकी है, अब केवल इसे कैबिनेट की मंजूरी का ही इंतजार है, इस नियमावली में जेल में तैनात कर्मियों के ढांचे से लेकर कैदियों के लिए नियमों के शिथिलीकरण पर भी संशोधन किया गया है, लिहाजा, जल्द ही इसके कैबिनेट में आने के बाद मंजूरी मिलने की उम्मीद है। निजी विश्व विद्यालयों की स्थापना को संशोधित नियमावली, वीआरपी-सीआरपी की नियुक्ति आउटसोर्ट से करने, मंत्रियों को नौकरशाहों की एसीआर लिखने का अधिकार देने आदि प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago