उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक, चारों धामों के नाम का दुरुपयोग रोकने के प्रस्ताव पर अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों ने जताई खुशी

हरिद्वारः कनखल, हरिद्वार स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की कपिल वाटिका में दिगंबर अखाड़े के सचिव बाबा हठयोगी के साथ महामंडलेश्वर, बैरागी और सन्यासी एवं महंतों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में चारों धामों के नाम का दुरुपयोग रोकने एवं कार्रवाई के लिए कड़े कानून बनाने को लेकर जारी हुए प्रस्ताव पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों, महामंडलेश्वर और महंतों ने बैठक कर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय से चारधामों के साथ अन्य ट्रस्ट या समितियों के नाम का कोई दुरुपयोग नहीं कर सकेगा। संतों एवं महंतों ने इस ऐतिहासिक निर्णय पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन करने का निर्णय लिया। इसे लेकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को ज्ञापन सौंपा।

श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की कपिल वाटिका में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंडलेश्वर और महंतों की बैठक परिषद के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता महामंडलेश्वर बाबा हठयोगी के नेतृत्व में हुई, बाबा हठयोगी के साथ महामंडलेश्वर एवं महंतों ने कहा कि उत्तराखंड के चारधामों के नाम पर कुछ स्थानों पर कुछ कथित लोग धामों के नाम का प्रयोग कर ट्रस्ट, समिति एवं अन्य संस्थान बनाने का काम कर रहे हैं। जिससे आमजन की धार्मिक भावना आहत हो रही है और असमंजस्य की स्थिति पैदा हो रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड के धामों का नाम प्रयोग करने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कानून प्रस्ताव जारी किया है, जोकि अपने में ऐतिहासिक निर्णय है। इस कानून के बनने से धामों के नामों का प्रयोग करने वालों पर सख्त कार्यवाही  की जाएगी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय की सराहना करते हुए उन्हें संत समाज की ओर से उनका अभिनंदन करने करने का निर्णय लिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सनातन धर्म के लिए हमेशा समर्पित है और जनता की भावना आहत नहीं होने दी जाएगी, इसके लिए मुख्यमंत्री जी का निर्णय ऐतिहासिक है।

इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी महेश्वरानंद, महंत देव गिरी, महंत सूर्यमोहन गिरि, महंत विष्णु दास, महंत रामेंद्र पुरी महाराज, महंत महेश गिरि, महंत विनोद पुरी, महंत प्रेमदास, युवा साधु समाज के महामंत्री महंत रविदेव शास्त्री, महंत प्रमोद दास, महंत सीताराम दास, महंत प्रहलाददास, महंत कन्हैया दास, महंत भगवत भारती, महंत गिरिजानंद महाराज, मंहत सुतिक्षण मुनी, महंत कृष्णानंद पूर्व विधायक संजय गुप्ता एवं उप जिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago