देहरादून: एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती क्रिकेटर ऋषभ पंत का कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हाल जाना। यहां चिकित्सकों से डॉ. अग्रवाल ने बातचीत की। साथ ही उनकी माता से वार्ता कर इलाज का संपूर्ण खर्च राज्य सरकार द्वारा दिये जाने का आश्वासन दिया।
परिजनों से हुई वार्ता के बाद डॉ. अग्रवाल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ था। घटना के वक्त वह स्वयं कार चला रहे थे और अकेले थे। सड़क हादसा नारसन से एक किलोमीटर आगे रुड़की की ओर जाते वक्त हुआ।
डॉ. अग्रवाल ने मैक्स अस्पताल देहरादून में घायल ऋ़षभ पंत का इलाज कर रहे चिकित्सकों की टीम से वार्ता भी की। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत के इलाज का संपूर्ण खर्च राज्य सरकार उठाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…