उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 26 जनवरी को अल्मोड़ा में गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे शामिल

देहरादून: सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अपने चार दिवसीय प्रदेश भ्रमण पर हैं। इस दौरान डॉ0 रावत अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर सहित पौड़ी तथा अल्मोड़ा जनपद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके अलावा वह शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ आगामी 27 जनवरी को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। साथ ही वह विभिन्न स्कूलों में आयोजित निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करेंगे। 26 जनवरी को डॉ0 रावत पुलिस लाइन अल्मोड़ा में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होकर रैतिक परेड की सलामी लेंगे।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि वह 23 जनवरी से लेकर 26 जनवरी 2023 तक प्रदेश भ्रमण पर रहेंगे। उन्होंने बताया चार दिवसीय भ्रमण के दौरान वह अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर, पौड़ी एवं अल्मोड़ जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे, साथ ही वह विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जनपदों में विभागीय योजनाओं की स्थिति का भी जायजा लेंगे। डॉ. रावत भ्रमण के दौरान विभिन्न स्कूलों में आयोजित निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विजेता छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत करेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत मंगलवार को श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोठगी में इंटर लॉकिंग टाइल्स मार्ग का शिलान्यास करेंगे, इसके उपरांत वह खिर्सू में अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज खिर्सू की भौतिक प्रयोगशाला कक्ष एवं विद्यालय भवन के मरम्मत कार्यों, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खिर्सू के सौन्दर्यीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे।

इसके साथ ही वह अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज खिर्सू में आयोजित निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री पौड़ी जनपद के जिला मुख्यालय सभागार में जिलाधिकारी, सीडीओ सहित अन्य जनपदीय अधिकारियों के साथ सहकारिता विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके अलावा वह श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, उपायुक्त श्रीनगर नगर निगम, एसडीएम नगर निगम के साथ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल निर्माण की समीक्षा करेंगे, साथ ही वह वन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ वन भूमि से संबंधित सड़कों की भी समीक्षा करेंगे।

पौड़ी जनपद के भ्रमण के उपरांत डॉ0 रावत मंगलवार देर रात अल्मोड़ा जनपद के लिये रवाना होंगे, जहां वह  बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज बाड़ेछीना में ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे, इस दौरान वह बहुउद्देशीय शिविर का भी निरीक्षण करेंगे। इसके बाद डॉ. रावत जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मोहन सिंह मेहरा की भाभी के निधन पर शोकाकुल परिवार से भेंट करेंगे। गुरूवार को 26 जनवरी के अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं अल्मोड़ा जिला प्रभारी मंत्री डॉ0 रावत पुलिस लाइन अल्मोड़ा में गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वह पुलिस द्वारा आयोजित रैतिक परेड़ की सलामी लेंगे।

इससे पहले डॉ. रावत ने अपने भ्रमण के पहले दिन आज उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया। इसके उपरांत वह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में आयोजित निबंध एवं पेटिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को  पुरस्कृत किया। इसके बाद डॉ. रावत श्रीनगर एवं खिर्सू के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों के स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुये। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 368 संविदा कार्मिकों की वर्षों पुरानी मानदेय वृद्धि की मांग पूरी होने पर सभी संविदा कार्मिकों ने डॉ0 रावत के श्रीनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत कर जोरदार नारेबाजी की। संविदा कार्मिकों ने कहा कि डॉ0 रावत ने उनकी पीड़ा को समझा और सरकार से उनकी वर्षों पुरानी मांग को पूरा करवाया। इस दौरान सभी संविदा कार्मिकों ने डॉ0 रावत का आभार जताया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago