उत्तराखण्ड

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह एवं NGO अभियान कार्यक्रम को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने  किया संबोधित

हरिद्वार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा निष्काम सेवा ट्रस्ट हरिद्वार में आयोजित शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह एवं NGO अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने का कार्य हो रहा है, वहीं मातृ शक्ति की प्रतिभा और कौशल से देश व दुनिया को परिचित कराने का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य के निर्माण में मातृ शक्ति द्वारा दिए गए योगदान को कभी नहीं भुलाया नहीं जा सकता, मातृ शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज या किसी भी राष्ट्र का संभव नहीं है। राम मंदिर आंदोलन में भी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया था और आज उनके संघर्ष का ही परिणाम है कि रामलला मर्यादानगरी अयोध्या में विराजमान हो चुके हैं। यह सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जो काम हो रहे हैं वह अभूतपूर्व हैं। प्रधानमंत्री ने हमारी माताओं और बहनों को घर, शौचालय, गैस, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं देने का कार्य किया है। मंत्री ने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण तथा स्वयं सहायता समूहों की मदद से उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। आज देशभर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं, उत्तराखंड में भी महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों ने प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है।

मंत्री ने कहा प्रदेश में करीब 64 हजार से अधिक समूह चल रहे, जिसमे 4 लाख से अधिक समूह की महिलाएं जुड़ी है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष 2025 तक 1.25 लाख महिलाओं को लखपति दीदी के रूप में तैयार किये जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके सापेक्ष वर्तमान में 64877 लखपति दीदी तैयार की गयी है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान भी किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भी कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, प्रभारी शक्ति वंदन कार्यक्रम लाजवंती झा, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, दर्जाधारी मधु भट्ट, मंडल अध्यक्ष अनामिका शर्मा, संयोजक विजय भट्ट,सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago