उत्तराखण्ड

आज बस्तिया और मनिहारगोठ में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सभा सम्बोधित

बनबसा:  चम्पावत विधानसभा में होने वाले उपचुनाव का मतदान दिवस जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता छोटी-छोटी सभाओं के माध्यम से मतदाताओं तक पहुँच रहे हैं। वहीं आज भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टनकपुर के निकट बस्तिया एवं मनिहारगोठ में महिलाओं द्वारा आयोजित सभाओं को सम्बोधित किया। मंत्री ने कहा चम्पावत की महान जनता का सौभाग्य है कि उन्हें सीधा-सीधा मुख्यमंत्री बनाने का मौका मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि 31 मई को भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी को अधिक से अधिक मत देने हैं और सभी को मतदान के लिए प्रेरित भी करना है। हमारा ध्येय होना चाहिए कि पहले मतदान, फिर जलपान।

 

पूर्व मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद सभा को किया सम्बोधित

पूर्व मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सर्टिफ़िकेट देने का काम चम्पावत विधानसभा की मात्रशक्ति करेगी। उन्होंने 31 मई को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि धामी जी जीत रहे हैं, बस हमको उनकी जीत को एतिहासिक बनाना है।मइस अवसर पर भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत, माया मेहर, चंद्रा पांडेय, मंजु ओली, शंकर सिंह मेहर, रजनी जोशी, लक्ष्मी धामी, अंजु चंद, पुष्पा फिमाल, अमजद आदि उपस्थित रहे।

मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त करने का कार्य

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उत्तराखंड सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को रोजगार देने एवं उनको स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से चलायी जा रही है। जिस क्षेत्र का मुख्यमंत्री होता है, वहाँ का विकास स्वयं हो जाता है। मैं भी मुख्यमंत्री जी के लिय सीट छोड़ रहा था, किंतु उन्होंने चम्पावत को चुना। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जीतना सहयोग भाजपा सरकार ने किया है, शायद ही किसी ने किया होगा। उन्होंने मात्रशक्ति से अनुरोध किया है इस बार पुष्कर सिंह धामी 50000 से अधिक मतों से विजयी बनाना है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago