कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु मसूरी विधानसभा के भाजपा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तिरंगे झंडे को फहराने के संबंध में विस्तार से सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। वहीं बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, वार्डो के सदस्यों और पार्षदों को तिरंगा झण्डे वितरण किए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूरे प्रदेशभर में “हर घर तिरंगा अभियान” जगह -जगह चल रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जब आप तिरंगा लहराएंगे निश्चित ही आपके अंदर देश भक्ति की भावना जागेगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा के अंतर्गत करीब 20 हजार तिरंगा ध्वज फहराएं जाएंगे। मंत्री गणेश जोशी जी ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए हर घर में तिरंगा लहराने की अपील की।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…