देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून हाथीबड़कला स्थित कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ किये संवाद को सुना।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे भारत में विकसित भारत संकल्प यात्रा चलायी जा रही है। देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। जिसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की प्रमुख योजनाओं का पूर्ण लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी की यह गारंटी की गाड़ी सुनिश्चित कर रही है, कि अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को भी उसके लिए चल रही योजनाओं का लाभ मिले। यही कारण है कि जनसामान्य इस संकल्प के साथ इस प्रकार जुड़ा है कि सब मिलकर इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं और नित-प्रतिदिन यात्रा नये कीर्तिमान रच रही है।इस अवसर पर दर्जाधारी कैलाश पंत, पूनम नौटियाल, मंजीत रावत आदि उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…