देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी राजपुर क्षेत्र से सटे सिगली गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने पीड़ित परिवार जनों को सांत्वना देते हुए सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर वन विभाग की तरफ से तात्कालिक मुआवजा राशि रू.1 लाख पीड़ित परिवारजनों को दिए। उन्होंने कहा पीड़ित परिवार को 03 लाख रुपए की मुआवजा राशि भी शीघ्र दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में पिंजरा लगाने के निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डीएफओ मसूरी वैभव सिंह को गुलदार के सर्च ऑपरेशन को तेज गति से करने के भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि गुलदार को जल्द पकड़ा जाए ताकि अन्य बच्चे और ग्रामीण सुरक्षित रह सके। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को देहरादून के राजपुर क्षेत्र से सटे सिगली गांव में गुलदार ने चार साल के बच्चे को निवाला बना लिया।इस अवसर पर डीएफओ मसूरी वैभव सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर सहित पीड़ित परिवारजन उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…