नई दिल्ली:- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। मंत्री गणेश जोशी ने राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से देहरादून-किमाड़ी मोटर मार्ग चौड़ीकरण व सुधारीकरण का अनुरोध किया। साथ ही मसूरी के लिए स्वीकृत लगभग तीन किलोमीटर लंबी टनल का शिलान्यास करने के लिए भी न्यौता दिया। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने टनल का शिलान्यास करने के लिए शीघ्र उत्तराखंड आने का भरोसा दिलाया।
मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को अवगत कराया कि किमाड़ी मोटर मार्ग को देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रयोग किया जाता है। लेकिन इस रास्ते की हालत खस्ताहाल है। मसूरी में वर्ष भर सैलानियों का आवागमन होता है और अप्रैल से नवंबर तक गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए भी यह मार्ग यात्रा रूट के तौर पर प्रयोग किया जाता है।
मंत्री ने कहा देहरादून से किमाड़ी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण किए जाने से देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी और सैलानियों एवं श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा। जिस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…