देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पराक्रम दिवस के अवसर पर मंगलवार को अपने शासकीय आवास में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आज़ाद हिन्द फौज के प्रणेता नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रिटायर्ड ब्रिगेडियर के.जी.बेहल द्वारा लिखित सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर आधारित “सुभाष चंद्र बोस ग्रेट पेट्रेट “पुस्तक का विमोचन भी किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी। उन्होंने कहा आजादी की लड़ाई में नेताजी का अभूतपूर्व योगदान रहा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाता है। साल 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया था।
उन्होंने कहा सुभाष चंद्र बोस ने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, जय हिंद, चलो दिल्ली जैसे ज्वलंत नारे से आजादी की लड़ाई को धार दी थी। मंत्री ने कहा आई.सी.एस. का पद ठुकरा कर देश सेवा को अपनाया और देश से बाहर जाकर सेना का गठन किया और अंग्रेजों के दांत खट्टे किए। उन्होंने कहा देश की आजादी में नेताजी सुभाषचंद्र चंद्र बोस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी और देश के लिए उनका त्याग और समर्पण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा देता रहेगा। मंत्री ने कहा महापुरुषों के जीवन को अवश्य पढ़े। उन्होंने नेताजी सुभाषचंद्र चंद्र बोस के पद चिन्हों पर चलने का सभी से आव्हान भी किया। मंत्री ने कहा सुभाष चंद्र बोस की स्मृति में देहरादून में एक स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता करेंगे। उन्होंने प्रदेश वासियों को पराक्रम दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर जनरल सम्मी सभरवाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, वरिष्ठ भाजपा नेता आर. एस.परिहार, सुरेंद्र राणा, पूनम नौटियाल,आनंद सिंह रावत, कर्नल बी.एम.थापा,कर्नल भंडारी, संध्या थापा, वंदना बिष्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…