उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादून :  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं गोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मंत्री गणेश जोशी ने स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वह उत्तराखण्ड के निर्माता हैं। सुशासन दिवस पर मंत्री गणेश जोशी ने स्व.अटल जी को याद करते हुए कहा कि वह अजातशत्रु थे। सुशासन का एक आदर्श अटल बिहारी वाजपेयी जी ने स्थापित किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी में भाषण देकर अपनी राष्ट्रभाषा को मजूबत करने का काम किया था। अटल जी न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी बल्कि अन्य दलों के लिए भी प्रेरणाश्रोत और आदर्श थे। उन्होंने कहा उनके समय में जब केन्द्र में एक वोट से सरकार गिर गयी थी तब अगर वह चाहते तो सरकार बना सकते थे किन्तु उन्होंने जनादेश का पालन किया और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों को जोड़ने का काम भी अटल की दूरगामी सोच के कारण ही सम्भव हो सका। मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उत्तराखंड से गहरा नाता रहा, दशकों की लंबी मांग के बाद अगर उत्तराखंड देश के मानचित्र पर अलग राज्य के रूप में वजूद में आ पाया तो इसमें सबसे निर्णायक भूमिका अटल बिहारी वाजपेयी की रही। उन्होंने कहा राज्य के निर्माण में अटल बिहारी वाजपेयी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज वन रैंक वन पेंशन भी अटल जी के देन है,भारतीय जनता पार्टी वाजपेयी के पद चिन्हों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है देश के प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार देश एवं प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष श्रद्धेय अटल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा है।अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा देशहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष मंडल प्रदीप रावत, वरिष्ठ नेता आर.परिहार, महामंत्री सुरेंद्र राणा,निरंजन डोभाल सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago