उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हिमालय वेलनेश द्वारा आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आईएसबीटी स्थित हिमालय वेलनेश द्वारा फायटो-केमिस्ट्री और आयुर्वेद क्षमता और संभावनाएं पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हर्बल गार्डन का अवलोकन किया। संगोष्ठी में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कई वक्ताओं ने अपने विचार रखें।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को नए साल की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा आयुर्वेद हजारों वर्षों से चिकित्सा पद्धति रही है। उन्होंने कहा आज ऐसी अनेक बीमारियां है जो आयुर्वेद से ठीक हो रही है। उन्होंने कह आज आयुर्वेद का विश्व ने माना है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मानवता के इतिहास में सदियों से पेड़-पौधों का उपयोग दवा के रूप में इलाज के लिए किया जाता रहा है। विश्व भर की अलग-अलग सभ्यताओं में इसे अलग नाम से जाना जाता है, भारत में हम इसे आयुर्वेद कहते हैं। आयुर्वेद, पौधों पर आधारित भारत की परंपरागत चिकित्सा पद्धत्ति है, जिसका लाभ हम सदियों से उठा रहे हैं। ऋग्वेद में जहाँ 99 औषधीय पौधों के विषय में जानकारी मिलती है, वहीं यजुर्वेद में 82 तथा अथर्ववेद 288 औषधीय पौधों के विषय में बताया गया है, और किसी न किसी रूप में इसका लाभ उठा रहा है।

उन्होंने कहा हम सदियों से जानते हैं की हल्दी हमारे लिए कितनी लाभदायक है, परन्तु हम में से कितने लोग जानते हैं की हल्दी के किस रासायनिक गुण की वजह से वह इतनी उपयोगी है। अब समय आ गया है कि हम हमारे पारम्परिक ज्ञान तथा नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग कर आयुर्वेद को एक नया आयाम दें, जिससे आयुर्वेद की क्षमता और संभावनाएं को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा सेलाकुई स्थित सेंटर फॉर एरोमेटिक प्लांट्स में शोध के कई कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा खुशी व्यक्त करते हुए कहा एरोमेटिक प्लांट्स में शोध में उत्तराखंड पूरे भारत में अग्रणी राज्य है। उन्होंने कहा हमारे प्रदेश के इस सेंटर में सुगंधित पौधों पर ऐसी रिसर्च हो रही है, जो विश्व में कहीं नहीं हो रही है।

उन्होंने हिमालया के चेयरमैन से आग्रह किया कि छात्र छात्राओं को मे एक बार सेंटर फॉर एरोमेटिक रिसर्च सेलाकुई भ्रमण कराया जाए। इससे छात्र छात्राओं को वहां की जा रही शोध के विषय में जानने का अवसर प्रदान होगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम छू रहा है। केंद्र तथा प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों में शोध को बढ़ावा देने का हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा यह केवल हमारे वर्तमान के लिए ही नहीं बल्कि हमारे भविष्य के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजकों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को हिमालया कम्पनी द्वारा रचित मिलेट्स पर आधारित पुस्तक भी भेंट की। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभाग करने वाले विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किया। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. एस फारुख, डॉ. हिम्मत सिंह, डॉ.आई.पी. सक्सेना, डॉ.अरुणिमा नायक, डॉ.अरुण के. त्रिपाठी, डॉ.कुलदीप राय, डॉ. आई.पी.पाण्डे सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago