उत्तराखण्ड

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में देहरादून कालीदास रोड़ स्थित गौरी शकंर मन्दिर में आयोजित पवित्र अक्षत कलश यात्रा में प्रतिभाग किया। पूजन के बाद कलश यात्रा रवाना हुई यात्रा की अगुवाई सिर पर मिट्टी के कलश लेकर कर चल रही महिलाओं ने की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी में जन्मभूमि अयोध्या से आये पूजित अक्षत के दर्शन पूजन कर भव्य अक्षत कलश पद यात्रा में भाग लिया और आशीर्वाद भी प्राप्त किया। यह अक्षत कलश यात्रा देहरादून कालीदास रोड़ स्थित गौरी शकंर मन्दिर से प्रारंभ होकर भगवान महर्षि वाल्मीकि पथरियापीर होते हुए और कलश यात्रा बद्रीनाथ मंदिर तक जाएगी। पद यात्रा में बढ़चढ़ कर क्षेत्रवासियों ने प्रतिभाग किया। अक्षत पूजन कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। जय श्री राम के नारों और भगवान राम के गीतों के साथ यह यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का जगह- जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पद यात्रा में शामिल होकर पवित्र कलश के दर्शन कर भगवान राम का आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज पूरा देश राममय हैं। उन्होंने कहा 500 वर्षो का इंतजार अब जल्द खत्म होने जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को विधिवत राम मंदिर का लोकार्पण करेंगे।
मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया आव्हान 22 जनवरी को राम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के दिन को ‘दीपावली’ के रूप में मनाने के लिए अपने घरों में विशेष दीये जलाने का सभी से आग्रह भी किया। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष डॉ बबीता सहोत्रा, सतेंद्र नाथ, भावना चौधरी,मयंक खंडूरी,विकास कठैला,राजेश राजौरिया,सरिता गौड़ सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago