देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कालीदास मार्ग स्थित बूथ नंबर 68 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दीवार लेखन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अभियान के अंतर्गत “जय भाजपा तय भाजपा” के नारे कमल का फूल बनाकर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों को दीवार लेखन के माध्यम से आम जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आव्हान किया।
उन्होंने कहा जिस प्रकार भाजपा को समर्थन मिल रहा है। चार सौ से अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी की आ रही हैं। उन्होंने कहा जहां भाजपा का बूथ स्तर तक का संगठन इस काम में लगा हुआ है। वहीं विपक्षी दल यह तय नहीं कर पाए हैं की उनका नेता कोन होगा। इसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है। उन्होंने कहा पूरा देश आज राम मय है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मोदी जी अगर देश के प्रधानमंत्री नहीं होते तो आज जो यह राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिसका 22 जनवरी को लोकार्पण होने जा रहा है। उन्होंने कहा 2024 में फिर से कमल खिलेगा और मोदी जी देश के प्रधानमंत्री होंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा,मंडल महामंत्री आशीष थापा (संयोजक),अंकित जोशी, ओम प्रकाश बावड़ी (सह स्योजक) पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, आर एस परिहार, निरंजन डोभाल, भावना चौधरी,मंडल पदाधिकारी गण, निवर्तमान पार्षदगण समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…