उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जाखन में किया सीवर पंपिंग स्टेशन का भूमि पूजन

देहरादून:- गुरुवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के जाखन में सीवर पंपिंग स्टेशन का भूमि पूजन किया। यह योजना जल निगम द्वारा राज्य योजना के माध्यम से रूपये 295.56 लाख की लागत से निर्मित होगी।

जाखन में एक सभा को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज से 20 वर्ष पूर्व यहाँ की स्थिति अत्यधिक दयनीय थी और जनता के आशीर्वाद से यह संभव हो सका। उन्होंने कहा कि बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के कार्यों को लेकर लगातार जनता के बीच है। उन्होंने बताया कि ओवरहेड टैंक का लोकार्पण भी जल्द किया जायेगा। राज्य योजना में भी सड़कों की स्वीकृति का कार्य प्रगति पर है। हर घर नल योजना के माध्यम से सभी घरों को पानी दिया जा रहा है।

उज्ज्वला योजना के माध्यम से देश में 12 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन दिए गये हैं। इसी प्रकार मंत्री ने केंद्र की योजनाओं को अपने संबोधन में जनता के बीच रखा। मंत्री ने कहा कि सरकार जनता के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार जनता की सरकार-जनता के द्वार नारे के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियो को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने ओर योजना को गुणवत्ता के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिये।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में यह डी.आई.पी. टेक्नोलोजी पहली बार प्रयोग में लाई गई है। इसके लिए भूमि की न्यूनतम आवश्यकता पड़ती है। जहां पर जगह की कमी है, वहां के लिए यह उपयुक्त है। इस टेक्नोलोजी में स्टोरेज टैंक नहीं बनता है। इसमें आने वाला सीवर डी.आई.पी. के माध्यम से सीधे स्टोर के लिए बिना पंप हो जाता है। यह वातावरण के अनुकूल है। इसमे प्रदूषण की संभावना भी नहीं रहती है। उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति के अनुरूप यह पंप उपयुक्त सीवरेज पंप है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद संजय नौटियाल, पूनम नौटियाल, सुरेंद्र राणा, निरंजन डोभाल, निशा शर्मा, मंजु शर्मा, पार्षद भूपेन्द्र कथैत, योगेश, चुन्नी लाल, कमल थापा, सिकंदर सिंह, आशीष थापा, अंकित जोशी, मोहन बहुगुणा, ओमप्रकाश बहुगुणा, नैन सिंह पवार, उत्तम रमोला, जलनिगम के ईई एचसी जोशी, जलसंस्थान के ईई संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago