उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को जन-जन तक पहुंचाने कि कार्यकर्ताओ से की अपील

देहरादून: आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या तपोवन मण्डल के भगत सिंह कॉलोनी पहुंची जहां पर कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात संवाद कार्यक्रम को रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ,पार्टी कार्यकर्ताओं और देवतुल्य जनता के साथ सुना।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के उद्बोधन को जन-जनतक पहुंचाने और उसके संकल्प की बात कही। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने एवं आत्मनिर्भर भारत को लेकर महत्वपूर्ण बातें बताईं। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान की सफलता सहित देश की उपलब्धियों, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्द्धक बातों का उल्लेख किया, साथ ही कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी से पुनः सावधानी बरतने की अपील की।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कहा की प्रधानमंत्री के मन की बात देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कभी राजनीति पर बात नहीं की, उन्होंने हमेशा राष्ट्र की बात ,समाज की बात की। मन की बात कार्यक्रम से हमें एक दिशा मिलती है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती भी है।कहा  कि भले ही वह अब हमारे बीच नही हैं लेकिन फिर भी उनके आदर्श व दिखाए गए मार्ग हमारे लिए प्रेरणा का कार्य करते है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए सभी से एहतियात बरतने की अपील की और कहा कि सभी लोग बूस्टर डोज अवश्य लगाए। कोरोना से डरने की नहीं बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

पवन कल्याण बीमार, वायरल बुखार से जूझ रहे उपमुख्यमंत्री चार दिन से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण इन दिनों अस्वस्थ चल…

21 hours ago

नाटो चीफ के बयान पर विदेश मंत्रालय सख्त, कहा – मोदी-पुतिन कॉल को लेकर दावे निराधार

विदेश मंत्रालय ने नाटो चीफ मार्क रूटे की उस टिप्पणी पर कड़ी आलोचना की है…

21 hours ago

भारतीय बैंकों का बड़ा डेटा लीक: लाखों ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड हुए उजागर, अपगॉर्ड ने किया खुलासा

भारत से जुड़ा एक बड़ा डेटा इंटरनेट पर लीक होने की खबर है। जानकारों के अनुसार भारतीय बैंकों…

21 hours ago

लद्दाख: राज्य की मांग कर रहे सोनम वांगचुक NSA के तहत गिरफ्तार, लेह में इंटरनेट सेवा बंद

लद्दाख में राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर…

22 hours ago

उक्रांद ने की भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग

देहरादून :-  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक…

23 hours ago

30 महीने से अटकी जेबीटी-सीएंडवी से टीजीटी प्रमोशन प्रक्रिया में आई तेजी, शिक्षा सचिव ने दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश में पिछले 30 महीने में जेबीटी और सीएंडवी से टीजीटी प्रमोशन सूचियां जारी…

24 hours ago