उत्तराखण्ड

बहुउद्देश्यीय शिविर में अधिकारियों के उपस्थित नही होने पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मांगा स्पष्टीकरण, आगे से सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के दिये निर्देश

सोमेश्वर(अल्मोड़ा): सूबे की कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने ग्राम पंचायत कनालबूंगा, हवालबाग(जनपद अल्मोड़ा) में “विकसित भारत संकल्प यात्रा”कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।जहां स्थानीय कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया।कनालबूंगा पहुंचकर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और उनकी जानकारी ली। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।

अपने संबोधन में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि समाज के अतिंम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार कटिबद्ध हैं।कहा, ‘‘जब सभी से उम्मीद खत्म हो जाती है, तब ‘मोदी की गारंटी’ शुरू होती है.”विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रदेश में सभी लाभार्थियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।इस यात्रा का उद्देश्य केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को विशेषकर कमजोर वर्ग के लोगों को योजना के दायरे में लाना है।कहा कि केंद्र की 17 प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी देना और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

उन्होंने इस दौरान उपस्थित जनता को राज्य सरकार की योजनाओ के बारे में बताया। कहा कि मोदी और धामी जी के कुशल नेतृत्व में राज्य विकास की और लगातार अग्रसर है।2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाना है जिसके लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में इस दौरान विभिन्न योजनाओ से लाभान्वित लाभार्थियों को भी योजनाओं का लाभ दिया गया।जिन व्यक्तियों के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किश्त जारी हुई उन्हें चेक वितरित किये गए वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिनके मकान बन चुके उन्हें चाभी सौंपी गई।साथ ही उज्ज्वला गैस योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन ,महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया गया।साथ ही अन्य योजनाओं से भी लोगो को लाभान्वित किया गया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इस दौरान बहुउद्देश्यीय शिविर लगाकर स्थानीय जनता की समस्याओं को भी सुना।इस दौरान स्थानीय जनता ने उन्हें अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जिसपर कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से सभी की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।वहीं कार्यक्रम में कृषि,सिंचाई,श्रम,पेयजल,विधुत विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर काबीना मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की।उन्होंने कहा कि यह घोर लापरवाही की बात है कि जब यहां पर शिविर का आयोजन किया गया है तो ऐसे में समस्त विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहना चाहिए था लेकिन कुछ अधिकारी अनुपस्थित रहे।उन्होंने संबंधित अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा और कहा की आगे से ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर अवश्य कारवाही की जाएगी।

बता दे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। इस यात्रा का उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करना और योजनाओं के शत प्रतिशत संतृप्ति के लिए “जनभागीदारी” की भावना में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है। इस दौरान जिला विकास अधिकारी संतोष पंत,सहायक परियोजना निदेशक तारा ह्यांकी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद,खंड विकास अधिकारी केसर सिंह,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,मंडल महामंत्री देवेंद्र मेहरा,जिला पंचायत सदय महेश नयाल,मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चिलवाल, पूर्व मंडक अध्यक्ष देवेंद्र नयाल,मंडल उपाध्यक्ष गणेश जलाल,महेंद्र बिष्ट,अशोक जलाल,अर्जुन बिष्ट सहित विभागों के अधिकारीगण,पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व सोमेश्वर विधायक ने किया डांगीखोला- तिरिमुच्ची-क्वैरला मोटर मार्ग का शिलान्यास

अपने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने गोविन्दपुर से डांगीखोला- तिरिमुच्ची-क्वैरला मोटर मार्ग का विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया।बताया कि इस मोटर मार्ग की लम्बाई 3.000 कि0 मी0 है और यह 18 मीटर स्पान सेतु है।इसकी कुल लागत – 295.91 लाख रुपिये है।कहा कि इस मोटर मार्ग के बन जाने से स्थानीय आवागमन करने वाले लोगो को सहूलियत मिलेगी।साथ ही कहा कि आज राज्य सरकार हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।क्षेत्र की समस्याओं के लिए वह लगातार कार्य कर रही हैं।कहा कि जो भी समस्या उनके संज्ञान में आती है वह उन्हें दूर करने के लिए सदैव प्रयासरत रहती हैं।कहा क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता में है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago