उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द केरला स्टोरी फिल्म देखने पहुंची, कहा हर महाविद्यालय में दिखाई जाए फिल्म

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने देहरादून के सिनेमा हॉल में विभाग की अधिकारियों संग द केरला स्टोरी देखने के बाद कहा  युवक और युवतियां अपनी संस्कृति को समझ सकें और किसी ट्रैप में न फंसे इसके लिए द केरला स्टोरी फिल्म को देश के हर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में दिखाया जाना चाहिए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यह एक फिल्म मात्र नहीं हैं, बल्कि वर्तमान में स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली घातक घटनाओं का स्वरूप है। मंत्री ने कहा फिल्म समाज में जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है।

महिलाएं अपने को मानसिक रूप से करें मजबूत

इस फिल्म को देखने के बाद उनका स्पष्ट मानना है कि इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए समाज में बेटियों एवं महिलाओं को बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऐसे मुद्दे पर यदि वे समय रहते जागरूक होंगी तो खुद को और समाज को सुरक्षित कर आदर्श राष्ट्र के निर्माण में अपना सहयोग दे सकेंगी।

मंत्री ने कहा कि इस फिल्म को देखकर वह स्तब्ध हैं। कहा कि हमें बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने की जरूरत है। किशोरियां एवं महिलाएं अपने को मानसिक रूप से मजबूत करें और समाज विरोधी घटनाओं से सतर्क रहें।

फिल्म देखने के बाद उन्होंने महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन बंटवाई। मंत्री के साथ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना एवं महिला सशक्तीकरण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago