चंपावत: चंपावत विधानसभा उपचुनाव में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने धूरा अमोड़ी के खटोली गांव में जाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास संभव है, इसलिए चंपावत की जनता मुख्मंत्री पुष्कर सिंह धामी को भारी मतों से विजयी बनाए। मौके पर मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह बोरा, विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रधान प्रताप सिंह, बूथ अध्यक्ष शिवराज सिंह आदि बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…