उत्तराखण्ड

वन दरोगा भर्ती रद्द होने से नाराज अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

देहरादून:  वन दरोगा भर्ती रद्द होने से नाराज अभ्यर्थियों का सोमवार को सड़क पर दिखा। अभ्यर्थी सीएम आवास कूच करने पहुंचे तो पुलिस ने यहां उन्हें रोक लिया। वन दरोगा भर्ती में चयनित अभ्यार्थी इस दौरान अपनी मांग पर अड़े रहे तो पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई। वन दरोगा भर्ती रद्द होने से नाराज अभ्यर्थियों ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से न्याय की गुहार लगाई है। अभ्यर्थियों की ओर से नियुक्ति पत्र देने की मांग की। उधर, अभ्यर्थियों ने कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह से भी मुलाकात कर सरकार के समक्ष मामला उठाने का आग्रह किया।

इससे पहले शनिवार को वन दरोगा भर्ती में मेरिट में आए अभ्यर्थियों ने यमुना कॉलोनी पहुंच कर वन मंत्री सुबोध उनियाल से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थी प्रवीण असवाल, गौरव, सुनीत, अभिषेक सजवाण, ईशिता भट्ट ने वन मंत्री को अवगत कराया कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा भर्ती को रद्द किया है। रात-दिन मेहनत करने के बाद ही मेरिट में आए। ऑनलाइन परीक्षा में पेपर लीक व नकल का सवाल नहीं उठता है।

वन दरोगा भर्ती रद्द होने से नाराज अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

आयोग की ओर से एकतरफा निर्णय लिया गया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की है। वन मंत्री ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों ने कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह से मुलाकात कर न्याय दिलाने में सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने विधायक से अनुरोध किया कि वन दरोगा भर्ती को बहाल करने के लिए सरकार से इस मामले को उठाए।

भाजपा प्रवक्ता रविंद्र जगुरान का कहना है कि वन दरोगा भर्ती रद्द होने से प्रभावित अभ्यर्थियों से मिला था। उन्होंने भर्ती रद्द न करने के लिए अपने तर्क बताए। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अभ्यर्थियों के सवालों को गंभीरता से देखना चाहिए। साथ ही मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय न हो। इसके लिए वन दरोगा भर्ती पर पुनर्विचार करना चाहिए।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago