उत्तर प्रदेश:- उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़ी बस में पीछे से आ रहा तेज रफ़्तार कैंटर भिड़ गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गईं।हादसा मांट थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल 103 पर सुबह 5 बजे हुआ। यहां नोएडा से आगरा की तरफ जा रही निजी बस खराब होने से सड़क किनारे खड़ी थी। इसमें पीछे से आ रहा तेज रफ़्तार कैंटर भिड़ गया।
हादसे में बस चालक सत्येंद्र सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी गांव रात्रि, थाना उमरी, जनपद भिंड, मध्य प्रदेश की मौत हो गई।वहीं बस परिचालक करण सिंह, सवारी प्रवीण कुमार सहित आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। हादसा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…